अब इस रेलवे स्टेशन का बदला नाम, लगा मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन... - CG Sandesh

अब इस रेलवे स्टेशन का बदला नाम, लगा मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन का होर्डिंग

उत्तर प्रदेश। आगरा में यूपीएमआरसी ने जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन का नाम बदल कर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद स्टेशन पर होर्डिंग भी लगा दिया गया है। आगरा में मेट्रो स्टेशनों की घोषणा के साथ इस स्टेशन का नाम जामा मस्जिद रखा गया था।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल जुलाई में मेट्रो के निरीक्षण के दौरान नाम बदलने का जिक्र किया था। मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थित होने की वजह से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन नाम रखने की मांग की जा रही थी। लंबी बातचीत और इंतजार के बाद जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बोर्ड चस्पा कर दिए गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें