इस घोटाले में फंसे IAS अमृत खलको पर गाज, सचिव पद से हटाए गए - CG Sandesh

इस घोटाले में फंसे IAS अमृत खलको पर गाज, सचिव पद से हटाए गए

रायपुर। CG PSC परीक्षा के जरिए अपने परिवार के सदस्यों नौकरी दिलवाने वाले IAS अमृत खलको को राज्य सरकार ने राज्यपाल के सचिव पद से हटा दिया है। वे रिटायरमेंट के बाद से कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई संविदा नियुक्ति पर कार्यरत थे। उन्हें नई सरकार आने के बाद से हुए पिछले दो बड़े फेरबदल में भी उन्हें नहीं हटाया गया था। लेकिन गुरुवार को PSC जांच की आंच में फंसे IAS साहब को सरकार ने गुड बाय कह दिया।



अब उनके स्थान पर 07 बैच के IAS संचालक ग्रामोद्योग यशवंत कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें हटाए जाने के पीछे एक और मुख्य कारण माना जा रहा है कि PSC 2021 के घोटाले में उनके बेटे और बेटी का चयन हुआ था। इस मामले में ईओडब्लू/एसीबी में FIR भी दर्ज हो चुकी है। इसके अलावा साय सरकार ने CBI जांच की सिफारिश भी कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें