BIG NEWS : सड़क हादसे में विधायक की मौत, बेकाबू कार डिवाइडर ... - CG Sandesh

BIG NEWS : सड़क हादसे में विधायक की मौत, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

तेलंगाना। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक की कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से यह हुआ। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं।

 


हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी लस्या के निधन पर शोक जताया है।

सीएम रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें