‘एनसीपी शरदचंद्र पवार’ के नाम से जानी जाएगी शरद पवार की पार्... - CG Sandesh

‘एनसीपी शरदचंद्र पवार’ के नाम से जानी जाएगी शरद पवार की पार्टी,मिला चुनाव चिह्न

नेशनल न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-शरदचंद्र पवार) को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ पार्टी चिह्न के रूप में आवंटित किया। पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने यह जानकारी दी। क्रास्टो ने मीडिया से कहा, ”हमारे उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव चिह्न के साथ लड़ेंगे।”

निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में कहा, ”तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी का नया चिह्न है।” शरद पवार गुट ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कुसुमाग्रज की लिखी एक लोकप्रिय कविता ‘तुतारी’ की पंक्तियों का हवाला देते हुए एक पोस्ट किया।


पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा में तुतारी ने एक बार दिल्ली के सम्राट को बहरा कर दिया था। आगामी चुनावों के लिए तुतारी (तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति) को पार्टी चिह्न के रूप में प्राप्त करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हमारा तुतारी शरदचंद्र पवार के नेतृत्व में दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

पिछले वर्ष जुलाई में अजित पवार और आठ अन्य विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार नीत राकांपा विभाजित हो गई थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चिह्न आवंटित कर दिया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें