बसना : ऑनलाईन एंड स्टेशनरी दुकान के पास खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : ऑनलाईन एंड स्टेशनरी दुकान के पास खड़ी मोटर सायकल चोरी

बसना के जगदीशपुर रोड स्थित ऑनलाईन एंड स्टेशनरी दुकान के पास खड़ी मोटर सायकल चोरी हो गई. मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सोनी कॉलोनी खेमडा निवास मोतीलाल नायक पिता स्व. हरिशंकर नायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 21 फरवरी को वह अपनी दुकान नायक ऑनलाईन एंड स्टेशनरी ईदगाह कॉम्प्लेक्स जगदीशपुर रोड बसना के बाहर अपनी मोटर सायकल रखा था. जिसे किसी ने चोरी कर ली. बाजू में भारत गैस एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीव्ही फुटेज में देखने से पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी को चारी कर लेकर भाग रहा है.

मोतीलाल ने पतासाजी किया परन्तु मोटर सायकल नहीं मिला. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें