बसना : बस स्टैंड के पास 1 लाख 60 हजार के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 22 फरवरी को बस स्टैंड के पास गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1 लाख 60 हजार रुपये का गांजा जप्त किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश निषाद पिता लालजी निषाद उम्र 25 साल निवासी फुलवा ताहिरगंज पोस्ट बिसौना, प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) बसना नगर के बस स्टैंड के पास पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर अपने पास में रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को हाथ में पकडकर बस स्टैंड के पीछे की ओर जाने लगा, उसकी हरकत संदिग्ध प्रतित होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से 08 पैकेट गांजा कुल वजन बोरी सहित 08 किलो 60 ग्राम शुद्ध गांजा का वजन 08 किलो ग्राम किमती 1,60,000 रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 5000 रूपये जुमला कीमती 1,65,000 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.