इंडिया गठबंधन में कलह, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नारा... - CG Sandesh

इंडिया गठबंधन में कलह, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नाराज, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश में एकसाथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। दोनों के बीच शीट शेयर भी हो चुकी है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 17 सीटें तो राज्य की बाकी 63 सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सपा और कांग्रेस के इस फैसले के बाद ही कांग्रेस की अंतर्कलह सामने आई है। नाराज पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने की बात कही है।


दरअसल कांग्रेस और सपा दोनों मिलकर यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बुधवार (21 फरवरी) को यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर फॉमूला की घोषणा की थी। इसके तहत कांग्रेस को 17 सीटें तो राज्य की बाकी 63 सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सपा जिन 63 सीटों पर चुनावी मैंदान में उतेरगी उसमें फर्रुखाबाद सीट भी है।



फर्रुखाबाद की संसदीय सीट सपा के खाते में जाने के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अब कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया में जाहिर की। उन्होंने एक पर लिखा कि, ''फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों को कितने इम्तिहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तकाबिल का है, आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं। टूट सकता हूं, झुकूंगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो मैं नगमे सुनाता रहूं।''

सीट बंटवारे के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम लोगों जो मेहनत की थी, वह सफल हुई है। सपा से हुई सहमति व समझौते को पूरी तरह कामयाब किया जाएगा, क्योंकि यह सीट सपा के खाते में गई है, इसलिए सपा ही यहां से लड़ेगी। उनके किसी अन्य सीट से चुनाव मैदान में उतरने की संभावना पर उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद उनका घर है। इसलिए यहां नहीं तो कहीं से नहीं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें