पुलिस अधिकारियों के साथ कुत्ते का भी तबादला, फूल-माला पहना क... - CG Sandesh

पुलिस अधिकारियों के साथ कुत्ते का भी तबादला, फूल-माला पहना कर दी विदाई

उदयपुर। राजस्थान में पिछले साल सत्ता में आई भजनलाल सरकार लगातार अधिकारियों के तबादले कर रही हैं। इसमें प्रशासनिक और पुलिस सभी के तबादले शामिल हैं। सरकारी कार्यालयों में ऊपर से नीचे तक अधिकारियों के तबादले हो रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को भी कई ट्रांसफर हुए। इन सभी ट्रांसफ़रों में एक तबादले ने सभी का ध्यान खींचा। यह तबादला किसी अधिकारी नहीं बल्कि CID में अपनी सेवाएं दे रहा एक कुत्ते का है।

'मैरी' के नाम पर आया तबादला आदेश

बता दें कि, उदयपुर जिले के कई थानों में थानाध्यक्ष से लेकर कांस्टेबल स्तर के तबादले किए गए। इसी में एक अनोखा ट्रांसफर ऑर्डर सामने आया। यह ऑर्डर था 'मैरी' नाम के एक डॉग का, जोकि दयपुर जिले में सीआईडी के डॉग स्क्वॉड का हिस्सा है। बाकायदा इसके लिए ट्रांसफर का आदेश निकाला गया और 'मैरी' की तैनाती भरतपुर जिले में को गई है।जानकारी के अनुसार, 'मैरी' एक्सप्लोसिव मामले में एक्सपर्ट है। क्राइम स्पॉट पर कई मामलों में हुए खुलासे में मेरी ने अहम भूमिका निभाई है।


हैंडलर का भी हुआ है तबादला

मेरी डॉग के साथ-साथ उसके हैंडलर का भी भरतपुर जिले में तबादला किया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला CID टीम के अधिकारी ने बताया कि अब मेरी भरतपुर सीआईडी में तैनात रहेगी। मेरी एक पुलिसकर्मी की तरह जैसे यहां ड्यूटी दी वैसे ही वहां भी देगी। उदयपुर में आठ साल तक मैरी ने विभाग में काम किया। बता दें कि मेरी की पहली तैनाती यही थी और पहली बार उसका ट्रांसफर किया गया है।

फूल-माला पहनाकर दी गई विदाई

वहीं 'मैरी' के तबादले के बाद उसे अन्य पुलिसकर्मियों की तरह विदाई दी गई। उसे फूल मालाएं पहनाई गईं। ट्रांसफर होने के बाद डॉग स्क्वायड टीम ने एक संदेश भी जारी किया। इसमें बताया गया कि मैरी का जन्म एक जनवरी 2016 को हुआ था। मैरी द केनल क्लब ऑफ इंडियन द्वारा पंजीकृत श्वान है। मैरी (Retriever Labrador) नस्ल की डॉग है और मेरी बहुत प्रतिभाशाली है। इसने ट्रेनिंग सेंटर पंचकुला हरियाणा आईटीबीपी से प्रशिक्षण प्राप्त कर बैच-2016 में एक्सप्लोसिव श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैरी की प्रथम पोस्टिंग उदयपुर में ही हुई थी। अब आठ साल बाद मेरी का पहली बार भरतपुर जोन में ट्रांसफर हुआ है। अब हम सब की यही कामना है कि मेरी स्वस्थ रहते हुए अपनी ड्युटियों को बेहतर ढ़ंग अंजाम देती रहे। अब उदयपुर डॉग स्क्वॉड में तीन डॉग है, जिसमें से दो एक्सप्लोसिव और एक क्राइम के हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें