अज्ञात आरोपियों ने सिर पर किए कई वार.. दुकान पर सो रहे 55 सा... - CG Sandesh

अज्ञात आरोपियों ने सिर पर किए कई वार.. दुकान पर सो रहे 55 साल के बुजुर्ग की हत्या

तिल्दा: खरोरा के पास ग्राम कनकी निवासी दुलार वर्मा (उम्र 55 साल) की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी।  उसकी लाश उसके ही दुकान में मिली। सूचना के बाद खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार, बुजुर्ग दुलार वर्मा कनकी मे पान दुकान चलाता है। इसी पान दुकान के पीछे खेती भी करता है। बताया जा रहा है कि रात 8 बजे खाना खाकर वह अपनी दुकान पहुंचा और कुछ समय बाद सो गया। वहीं सुबह उसका बेटा विकास वर्मा जब दुकान पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पाया।



बेटे विकास ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचा तो देखा कि उसके पिता के सिर पर कई वार किए गए हैं और उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने इसकी सूचना सरपंच पति तोमलाल वर्मा और फिर खरोरा थाने मे दी। सूचना के बाद खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर वह कनकी पहुंचे और प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दो से अधिक लोगों ने हत्या की होगी। वहीं बोल्डर (पत्थर) व पम्प (साइकिल मे जिससे हवा भरा जाता है) उससे उसे मारा गया है जिससे उसकी मृत्यु हुई है। फिलहाल जांच जारी है, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

वहीं गांववालों के मुताबिक दुलार वर्मा थोड़ा आक्रमक स्वाभाव का था। इसके कारण आए दिन उसकी किसी न किसी से बहस होती रहती थी। इसके विकास वर्मा और कुलेश्वर वर्मा दो बेटे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें