शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं...दोषी पाए जाने पर... - CG Sandesh

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं...दोषी पाए जाने पर धारा 185 के तहत होगी कार्रवाई

KORBA: कोरबा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी से चिंतित पुलिस ने वाहन चालकों को लाइन पर लाना तय किया है। विभिन्न क्षेत्रों में औचक कार्रवाई के साथ नियम तोड़ने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। शराब के नशे में मिले चालकों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई कर रही है।

सड़क सुरक्षा जागरूकता माह की पूर्णता के बाद भी पुलिस अपने नियमित काम मे जुटी हुई है। कोरबा और आसपास के इलाके में पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच कर चालकों को नियम बताए जा रहे है। सर्वमङ्गला चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की।


एक ही चालक को ज्यादा नशे में मिला

जीपीएस, स्पीड गवर्नर, बैक लाइट, रेडियम पट्टी व प्रदूषण का स्तर भी जांचा गया। साथ ही एल्कोमीटर से यह परखा गया कि कौन कौन चालक नशे की स्थिति में गाड़ी दौड़ा रहा है। पुलिस ने एक ही चालक को ज्यादा नशे में पाया। उस पर सेक्शन 185 की कार्रवाई की गई।

लापरवाही के कारण सड़क हादसे

पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों और लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है। इसे लंबे समय तक जारी रखा जाएगा। पुलिस का कहना है लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते हैं और इसकी कीमत दोनों पक्षों को चुकानी पड़ती है।

128 लोगों पर कार्रवाई

इसलिए लोग अगर लापरवाही से बचेंगे और जिम्मेदारी के साथ बाहर चलाएंगे तो दुर्घटनाओं का ग्राफ निश्चित रूप से कम होगा। कोरबा पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान 128 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 69 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई हुई, जिसके बाद जब्त वाहन को न्यायालय में पेश किया जाएगा।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें