ढाई साल के बच्चे के मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली - CG Sandesh

ढाई साल के बच्चे के मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली

कोरबा: जिले में ढाई साल के शिव चौहान की हत्या के मामले में पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। खरमोरा सागौन बाड़ी में मासूम की लाश मिली थी। बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई थी। प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की गई थी।

खरमोरा के सागौन बाड़ी में हत्या मामले को 3 दिन बीत चुका है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। शिव की हत्या को लेकर उसकी मां मालती चौहान पर संदेह जताया जा रहा है। वह वारदात के बाद से ही गायब है।

पुलिस की टीम दे रही दबिश

मालती की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है। उसके घर और मौका-ए-वारदात पर पुलिस की टीम तैनात है। गांव के आस-पास और मालती के परिजनों के घर पर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।


मालती की गुमशुदगी को लेकर सभी थानों में अलर्ट

मालती की गुमशुदगी के संबंध में जिले के सभी थाना और चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मालती चौहान पति गणेश चौहान के दो बेटी और दो बेटा थे। शिवा चौहान सबसे छोटा था, जो मालती सबसे छोटे बेटे से बेहद प्यार करती थी। अपने साथ लेकर ही दिनभर घूमती थी।

36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें मालती चौहान बच्चे को लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। घटना को 36 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अब तक महिला का पता नहीं चल सका है। पुलिस महिला को तलाशने में जंगल और आसपास गांव में मुनादी कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें