PM मोदी आज 90 विधानसभा में लेंगे वर्चुअल सभा, प्रदेशवासियों ... - CG Sandesh

PM मोदी आज 90 विधानसभा में लेंगे वर्चुअल सभा, प्रदेशवासियों को देंगे 35000 करोड़ से अधिक की सौगात

रायपुर। PM नरेन्द्र मोदी आज 24 फरवरी 2024 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे। जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरो पर हैं।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा। जब LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित की जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें