रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द, कई ... - CG Sandesh

रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द, कई ट्रेनों के बदले गए मार्ग

रायुपर। रायपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत पार्वती पुरम एवं गुमड़ा में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम 3 से 5 मार्च के बीच होगा। इस कारण इन दो गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी। जबकि आधा दर्जन गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इससे इस रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 मार्च को अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। विशाखापट्टनम-निज्जामुद्दीन एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग दुव्वाडा-विजवाड़ा-बल्हारशाह होकर जाएगी। निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-विजवाड़ा- दुव्वाडा-रोड होकर जाएगी।

पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते से रवाना होगी। अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से चलेगी। गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ से जाएगी। पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 3 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से होकर चलेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें