BIG NEWS : फुटवेयर शॉप में लगी भीषण आग, दंपती समेत दो बच्चे ... - CG Sandesh

BIG NEWS : फुटवेयर शॉप में लगी भीषण आग, दंपती समेत दो बच्चे गंभीर झुलसे

मध्यप्रदेश। खरगोन में एक फुटवेयर शॉप में आग लगने से दंपती समेत 2 बच्चे झुलस गए। घटना में महिला 70 प्रतिशत तक जल गई है। हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।



खरगोन जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर ऊन थाना क्षेत्र के केली में शनिवार को सुबह 9 बजे फुटवियर की दुकान में दीपक लगाने के बाद अचानक पूरे दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में मौजूद कन्हैया (35), पत्नी पुष्पाबाई (30), बेटा रुद्रांश (5) और बेटी वेदांशी (3) झुलस गए हैं। पुष्पा बाई 70 प्रतिशत तक जल गई। हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायलों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां सभी का इलाज जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें