BIG NEWS : यूनिवर्सिटी के कैंपस में धमाका, एक की मौत, 2 गंभी... - CG Sandesh

BIG NEWS : यूनिवर्सिटी के कैंपस में धमाका, एक की मौत, 2 गंभीर

मणिपुर के इंफाल स्थित एक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर विस्फोट होने की खबर आई है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए।

इंफाल के पश्चिम के थांगमीबैंड स्थित डीएम कॉलेज के अंदर विस्फोट हुई है। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि ये विस्फोट धनमंजुरी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थित ऑल मणिपुर स्टूडेंट्स यूनियन (AMSU) ऑफिस के पूर्वी हिस्से में करीब रात साढ़े नौ बजे हुआ है।


पुलिस अधीक्षक शिवकांत के नेतृत्व में इंफाल पश्चिम पुलिस टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि एएसएसयू के दो सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक घायल शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें