मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे..... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे..खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद..

रायपुर। बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के संबलपुर के हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए अपनी शुभकामना दी और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो के लिए वरदान है। इस योजना के माध्यम से फ़िज़ूल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।’


’खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। वर-वधु का नहीं बल्कि दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ’

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी.पटेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे । इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ अंजलि मार्कण्डेय, और बड़ी संख्या में वर वधु के परिजन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें