उद्योगपति गौतम अडानी ने उबर के सीईओ से की मुलाकात, बिजनेस को... - CG Sandesh

उद्योगपति गौतम अडानी ने उबर के सीईओ से की मुलाकात, बिजनेस को लेकर दिए संकेत

नई दिल्ली। अरबपति गौतम अडानी ने उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही से मुलाकात की। सीईओ दारा इस समय भारत के दौरे पर है। इस मुलाकात के साथ ही उन्होंने अपने समूह और उबर के बीच भविष्य में सहयोग की संभावना के संकेत दिए। सोशल मीडिया एक्स पर दोनों व्यापारियों ने बिजनेस को लेकर चर्चा की। अडानी ने एक्स पोस्ट पर कहा कि, ''उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही के साथ बेहद दिलचस्प बातचीत हुई। 

भारत में उबर के विस्तार के लिए उनका दृष्टिकोण वास्तव में प्रेरणादायक है, विशेष रूप से भारतीय ड्राइवरों और उनकी गरिमा बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता। दारा और उनकी टीम के साथ भविष्य में सहयोग के लिए उत्साहित हूं।'' सीईओ दारा ने अडानी की पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ''स्वादिष्ट नाश्ते के साथ भारत की अभूतपूर्व वृद्धि और बढ़ती उद्यमशीलता के बारे में गौतम अडानी के साथ एक बहुत ही शानदार बातचीत हुई। उबर साझा गतिशीलता को बढ़ाने और ईवीएस में बदलाव को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है।''

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें