पीएम मोदी फिर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव! बीजेपी जल्द 100 उम्... - CG Sandesh

पीएम मोदी फिर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव! बीजेपी जल्द 100 उम्मीदवारों के नामों का कर सकती है ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों की माने तो 29 फरवरी को चुनाव समिति की बैठक हो सकती है। इस बैठक में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी हो सकती है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत लगभग 80 से 100 बड़े उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

 पीएम मोदी के नाम पर औपचारिक चर्चा भी हुई है। उत्तर प्रदेश की हारी हुई लोकसभा सीटों के लिए तीन-तीन नाम के पैनल पर चर्चा भी हुई है। बता दें कि भाजपा की पहली सूची काफी महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि भाजपा ने इस बार 400 सीट जीतने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें