PM मोदी आज कोरबा ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का करेंगे वर... - CG Sandesh

PM मोदी आज कोरबा ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वह सभी उपचार और जॉच की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी जाएगी, जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें