इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी,,,ट्रेन टि... - CG Sandesh

इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी,,,ट्रेन टिकट 10 रुपए में

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी हैं। दरअसल भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों (लोकलट्रेन) में यात्रा करने वाले सवारियों के किराये में कटौती कर दी हैं। कोरोना काल के समय पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ाया गया किराया अब कम किया गया है। अभी तक पैसेंजर ट्रेन में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जा रहा था, लेकिन अब कोरोना काल से पहले वाला किराया लागू कर दिया गया है। 

अभी तक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की तुलना में दो से तीन गुना किराया देना पड़ रहा था। गौरतलब हैं कि रायपुर से कम दूरी तक सफर करने वाले ट्रेनों के किराये कोरोना काल में दोगुने और तीन गुना कर दिया गया था। यानी रेलवे दस रुपये की टिकट की बिक्री 30 और 35 रुपये तक कर रही थी। लेकिन अब बड़ा फैसला लेते हुए रेलवे ने पुराने दरों को लागू कर दिया हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें