बसना : मंदिर में हुई चोरी, सोने की लॉकेट और दान पेटी से रूपय... - CG Sandesh

बसना : मंदिर में हुई चोरी, सोने की लॉकेट और दान पेटी से रूपये ले भागे चोर

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर के रामचंडी मंदिर से चोरी की खबर सामने आई है। बताया गया कि मंदिर की दान पेटी से 30,000 रुपए और रामचंडी माता के गले से सोने की लॉकेट चोरी हुई है। ग्राम गढफुलझर के रामचण्डी मंदिर के पुजारी प्रमोद प्रधान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 23 फरवरी को प्रमोद रोज की भांति रामचण्डी मंदिर में पुजापाठ देखरेख किया। शाम को 07:30 बजे संध्या आरती करने के बाद वह मंदिर में ताला लगाकर अपने घर जाकर सो गया। 24 फरवरी को प्रात 07 बजे मंदिर खोलने के लिए रामचण्डी मंदिर गया तो देखा बाहर गेट में लगा ताला नहीं था व गेट खुला था। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। मंदिर में रखे दान पेटी को देखा तो दान पेटी भी खुला हुआ था। 

तब प्रमोद ने अपने उक्त मंदिर समीति के अध्यक्ष चंद्रकांत भोई एवं संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू व मंदिर के अन्य सदस्यों को उक्त घटना के संबंध में फोन कर बताया। कुछ समय बाद मंदिर के अध्यक्ष, सदस्यगण आये। उन्होंने दान पेटी को चेक किया तो पता चला दान पेटी में रखा करीब 30,000 रूपया किसी ने चोरी कर ली है एवं रामचण्डी माता के गले में पहना हुआ एक सोने का लॉकेट वाला माला भी नही था जिसका वजनी करीबन 10 ग्राम कीमती 30,000 रूपये है।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें