फिर बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव... - CG Sandesh

फिर बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव, राजधानी में बारिश के आसार…

रायपुर । दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रायपुर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छग होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश-

दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें