बसना  : आउट ऑफ़ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़न... - CG Sandesh

बसना : आउट ऑफ़ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने दिया गया प्रशिक्षण

जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर के निर्देशानुसार बीआरसी बसना ललित कुमार देवता, बीईओ बसना जे आर डहरिया, एबीईओ बद्रीविशाल जोल्हे, विनोद शुक्ला, लोकेश्वर कंवर के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा अंतर्गत गैप आइडेंटिफिकेशन आउट ऑफ़ स्कूल चाइल्ड प्रशिक्षण बच्चों के शिक्षक एवं अभिभावकों का 24 फरवरी को शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार,गजेंद्र नायक, सालिकराम टंडन व अंकित कमलेश द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया।

मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य,दिव्यांगता के कारण आउट ऑफ स्कूल चाइल्ड को कैसे स्कूल के मुख्य धारा से जोड़ें एवं 21 प्रकार के दिव्यांगता की पहचान स्कूल स्तर पर कैसे करें इसकी जानकारी दी गई । साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शाला तक पहुंच एवं ठहराव कैसे बनाएं तथा आउट ऑफ स्कूल होने का कारण पता कैसे लगाएं। उनको स्कूल में मुख्य धारा से कैसे जोड़े आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रशिक्षण दिया गया।  

मास्टर ट्रेनर गजेंद्र नायक ने समावेशी शिक्षा के अंतर्गत वातावरण निर्माण, निःसक्तजन अधिकार अधिनियम 2016 को विस्तारपूर्वक बताया गया। मास्टर ट्रेनर सालिकराम टंडन ने OOSC हेतु शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समझाया। मास्टर ट्रेनर अंकित कमलेश ने संसाधन स्रोत केन्द्र का परिचय व व्यवस्था के बारे बताया।

इस प्रशिक्षण में 30 संकुल केन्द्रों से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के कुल 160 शिक्षक एवं अभिभावक प्रशिक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हुए।प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दो कक्षों में संचालित किया गया।
प्रशिक्षण में मुख्यरूप से प्रशिक्षण प्रभारी वारिश कुमार,गजेन्द्र नायक,श्री सालिकराम टंडन,अंकित कमलेश,राजेश साहू,सुरेश प्रधान,मोहरसाय चौधरी,सुशील प्रधान,रविन्द्र राणा आदि शिक्षक उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में 00SC के बच्चों हेतु विषय शिक्षकों की भूमिका समावेशी शिक्षा के अंतर्गत समावेशी वातावरण का निर्माण, संसाधन स्त्रोत केंद्र की विशेषताएं,आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि सभी बच्चों के शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करेंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें