लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के ट्रांसफर पर चुनाव आयोग का... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के ट्रांसफर पर चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश, हटाए जाएंगे एक ही जगह जमे अफसर, एक ही संसदीय क्षेत्र में नहीं होगी पोस्टिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ कदम उठाया है। आयोग ने कहा, ‘‘मौजूदा निर्देशों में खामियों को दूर करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर सभी राज्य यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है उनकी नियुक्ति उसी संसदीय क्षेत्र में नहीं की जाए।’’



बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। ताकि देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो सके।


चुनाव आयोग की बड़ी बातें...

तीन साल से एक ही जगह पर जमे अफसरों को हटाया जाएगा।

लोकसभा क्षेत्र और गृह क्षेत्र में 3 साल से जमे अफसरों के ट्रांसफर होंगे।

3 साल पूरा करने के बाद जिले से बाहर ट्रांसफर किये जाने वाले अफसरों को उसी संसदीय क्षेत्र के किसी अन्य जिले में तैनात नहीं किया जाए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें