Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, अब तक 8 लोग... - CG Sandesh

Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, अब तक 8 लोगों की मौत, कई घायल…

कौशांबी : पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ है। धमाके के बाद लगी आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में पानी की कोशिश की जा रही है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी का हैं जहां पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट के बाद लगी आग में अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।


जो लोग इस हादसे में मारे गए हैं उनकी पहचान, शिवनारायण ,कौसर अली, शाहिद अली और एक अन्य के रूप में हुई है.फैक्ट्री मालिक का नाम शराफत अली बताया जा रहा है। भरवारी की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं। ये पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके से काफी बाहर है इसलिए रिहायशी इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है.जो लोग वहां काम कर रहे थे वो ही मारे गए हैं या घायल हुए हैं। जिसकी फैक्ट्री है उसके पास बनाने और बेचने का लाइसेंस था. 4-6 लोग घायल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें