रिश्तों का कत्ल! रायपुर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की गोली ... - CG Sandesh

रिश्तों का कत्ल! रायपुर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

रायपुर।Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में आधी रात रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिंगरोड नंबर 3 स्थित सैफायर ग्रीन फेस 2 के एक मकान में रहने वाले बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ा भाई पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक और आरोपी की मां के मुताबिक दोनों भाई उनसे अलग रहते थे और ऐव्योरॉन टेक्नोलोजी प्रा. लि. नाम से ड्रोन सप्लाई का बिजनेस करते थे और मैग्नेटो मॉल स्थित ऑफिस साथ जाते थे।

 नशे का आदि था बड़ा भाई

बताया गया कि आरोपी पीयूष झा शराब पीने का आदी था और रोजाना दोनों के बीज जमकर विवाद होता था। हालांकि विवाद की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन मां के मुताबिक बताया जा रहा है कि किसी युवती को लेकर आरोपी पीयूष डिप्रेशन में जरूर रहता था। आधी रात को अपने ही घर में हत्या के बाद आरोपी पीयूष झा ने कैपिटल होम्स सड्डू में रहने वाली अपनी मां को वीडियो कॉल करके छोटे भाई की हत्या की सूचना दी और गन समेत मौके से थार जीप से फरार हो गया। 


परिवार को गन होने की जानकारी नहीं

वहीं परिजनों के मुताबिक आरोपी के पास गन थी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मां से हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर अलसुबह FSL की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए शव को भेजा जायेगा। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बड़े भाई पियूष झा की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं परिजनों के मुताबिक आरोपी के पास गन थी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मां से हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर अलसुबह FSL की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए शव को भेजा जायेगा। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बड़े भाई पियूष झा की तलाश शुरू कर दी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें