उर्वशी रौतेला ने YO YO HONEY SINGH के साथ मनाया स्पेशल बर्थड... - CG Sandesh

उर्वशी रौतेला ने YO YO HONEY SINGH के साथ मनाया स्पेशल बर्थडे, काटा 24 कैरेट गोल्ड केक

मुंबई। बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन व एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रविवार को देश के जाने माने रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उर्वशी अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह लाखों रुपए की ड्रेसेज और बैग्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्होंने 24 कैरेट गोल्‍ड का केक काटकर लोगों को दंग कर दिया है। खुद उर्वशी ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।

यो यो के साथ मनाया बर्थडे, एल्बम में साथ आयेंगे नजर

गौरतलब हाल ही में यो यो हनी सिंह ने अपने नए एल्बम लव डोज 2.0 की घोषणा करते हुए एक्स पर एक तस्वीर शेयर किया था। इसमें हनी सिंह का आउटफिट ग्रे कलर में है, जबकि उर्वशी काले रंग के टैंक टॉप और पिंक लैगिंग में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पोस्ट का कैप्शन था, वह दूसरी डोज के लिए तैयार हैं, क्या आप तैयार हैं? आगे हनी ने लिखा, रोमांच के लिए तैयार रहें, रिलीज डेट मेरे जन्मदिन के अलावा कोई और नहीं है।


बेहद कम उम्र में हासिल किया मुकाम

उर्वशी रौतेला फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने से पहले मॉडलिंग इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। 15 साल की उम्र में उर्वशी रौतेला ने विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में पहली बार नजर आईं और मिस टीन का खिताब भी जीता। उर्वशी रौतेला एक नहीं बल्कि दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी है। सबसे पहले मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज उर्वशी रौतेला ने साल 2012 में जीता था। इसके बाद साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया में फिर से हिस्सा लिया और जीत हासिल की थी। बता दें कि बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी ने 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। पहले एक्ट्रेस इंजीनियरिंग करना चाहती थी। ब्यूटी क्वीन उर्वशी ने मिस डिवा यूनिवर्स में हिस्सा लिया और इसने उनका करियर ही बदलकर रख दिया। जिसके लिए उर्वशी ने IIT एंट्रेस एग्जाम JEE की तैयारी भी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की ओर कदम रखा और एक नए सिरे से अपने करियर की शुरूआत की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें