ऑपरेशन थिएटर में नर्सों ने बनाई रील , बर्खास्त - CG Sandesh

ऑपरेशन थिएटर में नर्सों ने बनाई रील , बर्खास्त

रायपुर। राजधानी के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑपरेशन थिएटर में तीन नर्स द्वारा रील बनाने की बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर इमरजेंसी वार्ड से वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रबंधन ने तीनों नर्स को हटा दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ओटी में ये तीनों नर्स सिरिंज लेकर ‘फिरता रहूं दर बदर’ और ‘कोलावेरी डी’ गाने पर रील बना रही हैं. 

राज्य के शासकीय अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें