‘केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी रद्द’... - CG Sandesh

‘केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी रद्द’, भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा- फिर से शुरू होगी पक्की भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही अग्निवीर योजना रद्द होगी। फिर से पक्की भर्ती शुरू होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय किया जाए जिनका चयन सेना की नियमित सेवा में होने की बावजूद उनकी भर्ती नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा इनकी भर्ती रोककर ‘अग्निपथ’ योजना लाई गई जिसके कारण इन युवाओं को पीड़ा झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो अग्निपथ योजना को वापस लिया जाएगा और पुरानी व्यवस्था बहाल होगी।

 


गौरतलब है कि अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार इसका विरोध करती आई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार अपनी यात्रा के जरिए अग्निवीर के युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही युवाओं से मुलाकात की थी। अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सरकार ने अग्निपथ स्कीम लॉन्च कर अनगिनत युवाओं के सपने नष्ट कर दिए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें