एयरपोर्ट पर पकड़ा गया लाखों रूपये का सोना - CG Sandesh

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया लाखों रूपये का सोना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुबई के रास्ते तस्करी कर लाए गए सोने की बड़ी खेप का रायपुर में बरामद किया गया है। आरोपी लखनऊ.रायपुर इंडिगो फ्लाइट से माना एयरपोर्ट पहुंचा था। फिलहाल सोने की खेप किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।


जानकारी के अनुसार डीआरआई को विशिष्ट खुफिया इनपुट मिला था कि शारजाह के रास्ते गोल्ड की बड़ी खेप रायपुर आने वाली है। खुफिया इनपुट पर डीआरआई टीम माना एयरपोर्ट में अलर्ट थी। जांच के दौरान इंडिगो की नियमित फ्लाइट से लखनऊ से रायपुर हवाई अड्डे पर आए एक यात्री को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास एक पैकेट में पेस्ट के रूप में 1160 ग्राम सोना बरामद हुआ। या​त्री ने इसे अपने कपड़ों में छिपा हुआ था। तलाश में सोने के पेस्ट से 99.99% शुद्धता वाला 1080 ग्राम सोना प्राप्त हुआ, जिसका मूल्य 67,36,522 रुपए रुपए आंका गया है।

डीआरआई से मिली जानकारी के अनुसार यात्री ने अपने स्वैच्छिक बयान में पकड़े गए पैक्स ने पेस्ट के रूप में सोना ले जाने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह शारजाह से लखनऊ तक की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में और फिर उसी उड़ान के घरेलू चरण के दौरान लखनऊ से लाया था। फिलहाल रायपुर इस छुपाए गए सोने को इस यात्री ने बरामद कर लिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें