अज्ञात युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी - CG Sandesh

अज्ञात युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी

धमतरी / जिले के वनांचल इलाके में अज्ञात युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी है, जानकारी के मुताबिक युवक के सर पर चोट के निशान भी मिले , इधर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक घटना सिहावा थाना इलाके के सिहावा से घटुला मार्ग पर पाईकभाठा के पास की बताई जा रही है,जहां सड़क किनारे अधेड़ उम्र के व्यक्ति का खून से सना हुआ शव मिलने से हड़कंप है, बताया जा रहा है कि युवक के सर का पिछला हिस्सा फटा हुआ है,फिरहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

युवक की मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, फिरहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर युवक की पहचान करने के जुट गई है।अंदेशा है कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा युवक को ठोकर मारकर फरार हो गया हो जिससे गहरे चोट लगने के चलते युवक की मौत हुई हो, फिरहाल पीएम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई i




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें