चुनाव आयोग ने राज्यों को फिर भेजा पत्र, कहा- इस आधार पर करें... - CG Sandesh

चुनाव आयोग ने राज्यों को फिर भेजा पत्र, कहा- इस आधार पर करें ट्रांसफर पोस्टिंग, CS-DGP से मांगी रिपोर्ट

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को फिर एक पत्र राज्यों को जारी किया है। इस पत्र में आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी को ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर तलब किया है। इसमें ट्रांसफर पोस्टिंग का मापदंड बताया है। आयोग ने बताया है कि सभी डीईओ, उप. डीईओएस, आरओ, एआरओएस, और रेंज एडीजी, आईजीएस, डीआइजी, एसएसपी, अतिरिक्तए एसपी, एसपी, डीएसपी, सर्कल अधिकारी (या समकक्ष रैंक के पुलिस अधिकारी) को बाहर तैनात किया जाएगा, यदि वे एक ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र या जिलों में पिछले 4 वर्षों के दौरान 3 वर्ष पूरा कर रहे हैं। आयोग के निर्देश 23 फरवरी 2024 केवल उपरोक्त अधिकारियों पर ही लागू होंगे। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरओ और एआरओ को उस संसदीय क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाए, जिसमें उनका गृह जिला शामिल है। आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

 




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें