अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की स... - CG Sandesh

अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही…

 

कोरबा / एसडीएम पाली एवं राजस्व अमला के साथ खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरायपाली में अवैध रूप से कच्चे ईंट निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। मौके पर काफी मात्रा में ईंट पाया गया है, जिसको लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर बृजलाल पिता मुकुंद से लगभग 20 हजार ईंट, बुधवार पिता गोरेलाल से 10 हजार ईंट और जानकुंवर पति पवन सिंह के ईंट भट्ठे से 25 हजार ईंट जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उपरोक्त लोगों द्वारा पूछताछ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के लिए ईंट बनाने संबंधित जानकारी दी गई, लेकिन उक्त व्यक्तियों में किसी भी व्यक्ति का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में नहीं पाया गया है। कार्यवाही के दौरान जानकुंवर के घर से लगभग 01 ट्रैक्टर अवैध रूप से भंडारित कोयला भी जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी मामलों में अनावेदकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

 

हाल ही में एसईसीएल के दीपका अंतर्गत हरदीबाजार में कोयला चोरी के दौरान खदान में दबकर तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में फिर इस तरह की घटना न हो इस उद्देश्य से कोयला चोरी करने वाले लोगों को समझाइश देने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें