भीषण सड़क हादसा : पुल से नीचे गिरी बस ,31 लोगों की गई जान - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा : पुल से नीचे गिरी बस ,31 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश माली में एक बस पुल से नीचे गिर गई है। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 लोगों के घायल होने की खबर है। ये घटना केनीबा इलाके में उस वक्त हुई, जब एक बस नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। घटना को लेकर परिवहन मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार (27 फरवरी) को माली में 31 लोगों की जान चली गई और 10 अन्य घायल हो गए।


माली में होते रहते हैं सड़क हादसे

मंत्रालय ने आगे कहा गया कि ये हादसा शाम लगभग 5 बजे बागो नदी पार करने वाले पुल पर हुई थी। मंत्रालय ने हादसे की वजह चालक के वाहन से नियंत्रण खोना बताया है। बता दें कि माली में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और देश की कई सड़कें, राजमार्ग तथा वाहन खराब स्थिति में हैं।

हाल ही में हुई थी एक और घटना

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, राजधानी बमाको की तरफ जा रही एक बस के मध्य माली में एक ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई थी और 46 घायल हो गए थे। दोनों ही वाहन विपरीत दिशा की ओर जा रहे थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें