CM विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक...पिस्‍टल लेकर मुख्... - CG Sandesh

CM विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक...पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा शख्‍स, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। बताया जा रहा है एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि शख्‍स जशपुर का रहने वाला है और सीएम साय से मुलाकात करने आया था।


जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय के आवास पर एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर पहुंच गया। वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्‍यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों उस शख्‍स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्‍यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्‍स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्‍टल मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। इस पूरे मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें