पांच साल में भूपेश सरकार ने नही किया एक भी उत्कृष्ट खिलाड़िय... - CG Sandesh

पांच साल में भूपेश सरकार ने नही किया एक भी उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन, सरकार की शर्मनाक असफलता

रायपुर। विधानसभा में लता उसेंडी की अनुपस्थिति में उनकी ओर से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रश्नकाल में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन और शासकीय सेवा में नियुक्ति को लेकर प्रश्न पूछा। जिसका जवाब देते हुए खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया कहा- भूपेश बघेल सरकार आने के बाद पिछले सालों में न उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची प्रकाशित हुई, न कोई अलंकरण समारोह हुआ, न उन्हें नौकरी दी गई।

 


आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने टिपण्णी करते हुए कहा- 5 सालों में इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, मंत्री ने कह दिया ये अद्भुत है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- विष्णुदेव साय सरकार खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए तमाम कदम उठा रही है। जल्द ही अलंकरण समारोह होने वाला है। आगे भी अलंकरण और उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की प्रक्रिया होगी।

भाजपा विधायक धरमजीत सिंह ने कहा- पिछली सरकार में वास्तविक खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिलता था, पता नहीं कहां-कहां से लाते थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें