छात्रा को नशीली पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, इन्स्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
इन्स्टाग्राम में दोस्ती कर कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली कॉलेज छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले धोखे से नशीला पदार्थ पिलाया। फिर बेहोशी की हालत में रेप करके अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने अब जयपुर के करणी विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए उसका परिचय वैशाली नगर निवासी रविंद्र कुमार से हुआ। दोनों के बीच चेटिंग होने लगी और दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के बाद रविंद्र बार-बार मिलने का आग्रह करने लगा। वह कहने लगा कि अगर वह उससे नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगा। फरवरी 2020 में पीड़ित छात्रा और रविंद्र की पहली बार मुलाकात हुई थी।
कॉलेज छात्रा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि अगस्त 2020 में वह फिर से रविन्द्र से मिलने आई। इस पर रविंद्र उसे गांधी पथ स्थित अपने घर ले गया। वहां पर कोल्ड ड्रिंक पिलायी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। शायद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। अचेत अवस्था में आरोपी रविंद्र ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकियां देकर वह लगातार दुष्कर्म करने लगा।
पुलिस में रिपोर्ट की बात कही तो शादी का झांसा दियापीड़िता का आरोप है कि बार बार दुष्कर्म के परेशान होकर उसने पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही तो आरोपी रविंद्र ने शादी करने का झांसा दिया। लगातार दो तीन साल तक शादी करने के लिए कहने पर वह अलग अलग बहाने से टालता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने करणी विहार थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रामपाल कर रहे हैं।