कुछ ही देर में किसानों के खाते आएगी पीएम किसान योजना की राशि - CG Sandesh

कुछ ही देर में किसानों के खाते आएगी पीएम किसान योजना की राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में पीएम-किसान की 16वीं किस्त जारी करेंगे.  इस योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल से करोड़ो किसानों के अकाउंट में करोड़ो रुपये ट्रांसफर करेंगे. बीते पांच सालों में योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को योजना का लाभ मिला है. इस योजना के जरिए 2.81 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं. आज प्रधानमंत्री करीब 9 करोड़ लाभार्थी किसानों को पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का लाभ देंगे. साथ ही किसानों के संवाद भी करेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें