सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी…10,000 से 40,000 तक है सैलरी…... - CG Sandesh

सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी…10,000 से 40,000 तक है सैलरी…परीक्षा की जरूरत नहीं…जाने कहाँ

रायपुर / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 मार्च को शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा।



जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक पटेल स्विच गेयर, हकशेड टेक्नोलॉजी, एल एण्ड टी फायनेशियल सर्विस, एनआईआईटी, युनिवर्सिटी एवं इनवेन्टिय साफ्टवेयर सॉल्यूशन्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा 12वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती कम्प्यूटर ऑपरेटर, डिसपेच ब्याय, डिलीवरी ब्वाय, सेल्स एवं मार्केटिंग ऑफिसर, फंट लाईन मैनेजर, रिलेशनशीप मैनेजर, टेक्निशियन आदि के 300 से अधिक पदों पर 10 हजार से 40 हजार रूपये प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी।

इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है। इस संबंध मे अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें