लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा इस तारीख को जारी कर सकती है उम्मीद... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा इस तारीख को जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! इन नामों का हो सकता है ऐलान

 Loksabha Chunav 2024 : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। आज यानी गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में करीब 125 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है।


भाजपा की पहली लिस्ट में ही पीएम मोदी और अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं का नाम शामिल हो सकता है। इनके अलावा पहली लिस्ट में भाजपा उन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर सकती है, जिन सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने चुनाव आयोग द्वारा तारीख के एलान के बाद अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।

बीजेपी आज बैठक के बाद 100 से 150 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पहली लिस्ट में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी नाम हो सकता है। इसके अलावा कुछ ऐसे मंत्रियों के भी नाम हो सकते हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने राज्य स्तर पर भी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है।

इसे लेकर पार्टी नेतृत्व पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधायकों और पूर्व सांसदों आदि से संभावित उम्मीदवारों के नाम मांग रही है। सीईसी बैठक से पहले कल यानी बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 6 राज्यों की कोर ग्रुप कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें