सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली...जानिए क्या है पूरा मामला
कवर्धा : जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कृष्ण कुमार साहू छठवीं बटालियन के जवान थे. जवान रात में सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में तैनात था,सूचना पर पुलिस जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के निवास पहुंची.
मृतक जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला बताया जा रहा है. जो कि 1 साल से ड्यूटी पर तैनात था. वहीं दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है. पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें