आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा, पहला पेपर हिंदी का, CM साय ने छात... - CG Sandesh

आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा, पहला पेपर हिंदी का, CM साय ने छात्रों से कहा- 'तनावमुक्‍त होकर दें एग्‍जाम'

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। वहीं, 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे है। 9:05 मिनट पर आंसर शीट बांट दी जाएगी। 9:10 पर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने को मिलेगा। 9:15 से 12:15 तक परीक्षा चलेगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी।


CM साय ने तनावमुक्त होकर दें परीक्षा

मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर छात्रों से कहा कि आपके परिश्रम से परिणाम निर्धारित होते हैं। सालभर आपने जो पढ़ाई और मेहनत की है, उसका अच्छा परिणाम आप सभी को मिलेगा। उन्होंने छात्रों से तनावमुक्त होकर एग्जाम देने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इन दोनों ही परीक्षाओं में विद्यार्थियों को जिसमें ज्यादा अंक मिलेगा, उसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें