जल्द आ सकती है भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची - CG Sandesh

जल्द आ सकती है भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है. यह बात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वापस लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही.दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव राजधानी लौटे. बैठक को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो नाम आए, उनका संकलन किया. प्रत्येक लोकसभा में दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया. चुनाव निकट है, संसदीय बोर्ड के नेताओं के निर्णय के बाद जल्द ही सूची जारी होगी.


वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है. योग्य और जितने वाले उम्मेदीवारो को मौका मिलेगा. छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आने वाली है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें