ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, मेन आपरेटर यहां से गिरफ्तार
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने बुधवार को भी देश के कई स्थानों पर छापेमारी की। वहीं रायपुर में ऐप के पैनल आपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
इसी बीच मध्य प्रदेश में भी बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। राजधानी भोपाल में ईडी ने महादेव सत्ता ऐप के मेन आपरेटर गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भोपाल ईडी आज गिरीश को रायपुर की टीम को सौंप सकती है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर की ईडी को तलरेजा और रतनलाल जैन से महादेव ऐप के संचालक शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपए के ट्रांसजेक्शन का रिकॉर्ड मिला था। इसके बाद से ही ईडी दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिरकार भोपाल में ही गिरीश तलरेजा गिरफ्तार हो गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें