शराबी शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड - CG Sandesh

शराबी शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक का स्कूल में शराब पीते वीडियो वायरल होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कड़ा एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को सस्पेंड कर दिया है। वहीं बीईओ की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस के शिक्षक ने खिलाफ FIR भी दर्ज की है। आपको बता दें कि, मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक 28 फरवरी के दिन शराब के नशे में स्कूल पहुंचे।


इसके बाद उन्होंने प्रधान पाठिका एवं स्टाफ के सामने टेबल पर चखना और शराब की बोतल रख दिया। शिक्षक की इस करतूत का वहा मौजूद किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर डीईओ टीआर साहू ने बीईओ अश्विनी वैष्णव को मामले की जांच के लिए भेजा।

जांच पूरी होने के बाद 29 फरवरी को डीईओ टीआर साहू ने शिक्षक संतोष केंवट को निलंबित कर दिया है। वही बीईओ की शिकायत के बाद शराबी सहायक शिक्षक पर धारा 186, 36 च के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें