Vyapam Exam 2024: कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल... - CG Sandesh

Vyapam Exam 2024: कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) ईबीजेई 23 परीक्षा कल, व्यापम ने की तैयारी पूरी

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स), सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) ईबीजेई 23 परीक्षा 3 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12ः15 बजे तक 29 परीक्षा केन्द्रों में एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4ः15 बजे तक 08 परीक्षा केंद्रों में संचालित किया जायेगा। इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम प्रसाद रजक को परीक्षा प्रभारी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक कौशल विभाग के केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें