CG : शादी समारोह से लौट रहे बीजेपी नेता की हत्या - CG Sandesh

CG : शादी समारोह से लौट रहे बीजेपी नेता की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है। भाजपा नेता शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार बीजेपी जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला किया है।तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने के लिए तोयनार गांव गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होकर रात 9 बजें तिरूपति कटला परिवार के साथ पैदल ही अपने पैतृक घर की तरफ जा रहे थे।


तभी रास्ते में माओवादियों ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। नक्सलियों ने भाजपा नेता के सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए। तिरुपति पर हमले के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें