महादेव सट्टा एप : आरोपी सदस्य रतनलाल जैन के खिलाफ ED जारी कर... - CG Sandesh

महादेव सट्टा एप : आरोपी सदस्य रतनलाल जैन के खिलाफ ED जारी करेगी रेड कॉर्नर नोटिस

रायपुर। महादेव एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया गया कि महादेव ऐप मामले के फरार आरोपी रतनलाल जैन की तलाश के लिए जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले साल नवंबर में ईडी द्वारा कथित महादेव बुक ऑनलाइन बैटिंग ऐप से जुड़े सभी पहलुओं की जाँच के दौरान 5.39 करोड़ की नगद और 15.59 करोड़ का बैंक बेलेंस ईडी द्वारा जब्त किया गया था। जिसमे गिरीश तलरेजा और रत्नलाल जैन की बड़ी भूमिका निकल कर सामने आई थी।

 


बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने बीते दिनों महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ईडी को महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच के दौरान गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन मिला था। वहीं इसी मामले में आरोपी रतनलाल जैन अभी फरार बताया जा रहा है। अधिकारीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि, 8 दिन की ईडी रिमांड में आरोपी नीतीश ने कई अहम जानकारी दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें