बसना : डॉ. नारायण लाल साहू होंगे बसना के नए खंड चिकित्सा अधि... - CG Sandesh

बसना : डॉ. नारायण लाल साहू होंगे बसना के नए खंड चिकित्सा अधिकारी

बसना : कई वर्षों के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना के खंड चिकित्सा अधिकारी का स्थानान्तरण हुआ है. डॉ. जे. पी. प्रधान विगत कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना में  खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे. अब उनकी जगह खंड चिकित्सा अधिकारी के रूप में  डॉ. नारायण लाल साहू को प्रभार सौंपा गया है. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुन्द ने स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है.

जारी आदेश के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना के शासकीय कार्यों के सुचारू रूप से संपादन हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी के प्रभार से डॉ. जे. पी. प्रधान को मुक्त करते हुए डॉ. नारायण लाल साहू, चिकित्सा अधिकारी, सामु. स्वा. केन्द्र बसना को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से खंड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें