अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अयोध्या से लौट रही कार, तीन महि... - CG Sandesh

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी अयोध्या से लौट रही कार, तीन महिला समेत एक ही परिवार के चार लोग…..

कवर्धा । जिले के हनुमत खोर के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। अयोध्या से लौटने के दौरान कार खाई में गिर गई जिससे तीन महिला समेत चार लोगों को गंभीर चोंट आई है जिसे एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

 


जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के तीन महिला सहित एक ही परिवार के चार लोग अयोध्या गये हुए थे। जहां से कवर्धा के रास्ते अपने घर सुकमा वापस लौट रहे थे। इसी बीच कवर्धा जिले के कुनकुरी थाना इलाके के हनुमत खोर के पोलमी घाट के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में चारों को गंभीर चोंट आई। घटना के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें